Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

प्रॉपर्टी आईडी, वेंडिंग जोन, परिवार पहचान पत्र, होर्टिकल्चर से सम्बन्धित 12 शिकायतें  आई

सेक्टर-4 स्थित नगर निगम के कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगेगा समाधान शिविर

For Detailed

पंचकूला, 22 अक्तूबर – उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में आज सेक्टर-4 स्थित नगर निगम पंचकूला के कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में शहरवासियों द्वारा 12 समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गई, इनमें से पहले दिन मौके पर ही दो समस्याओं का समाधान किया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम कमीश्नर श्री सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, वेंडिंग जोन, परिवार पहचान पत्र, होर्टिकल्चर विभाग से सम्बन्धित 12 शिकायतें मिली। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी से सम्बन्धित पांच शिकायतें आई, जिनमें से गांव मित्तेवाला निवासी रंगी राम और सेक्टर-1 निवासी मयंक शर्मा की शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के जल्द समाधान करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि तीन शिकायतें वेंडिंग जोन और दो शिकायतें परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित रहीं। एक शिकायत होर्टिकल्चर विभाग से सम्बन्धित रहीं और एक शिकायत कालका एमसी के सम्बन्ध में थी। सभी शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को भेजकर उनका समाधान करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-4 स्थित नगर निगम के कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन कर शहर के लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना जाएगा। शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान को जल्द से जल्द निपटान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे हर रोज सुबह 9 से 11 बजे के बीच नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतों और समस्याओं को रख कर समाधान करवा सकते हैं।

https://propertyliquid.com