Vijayadashami Symbolizes the Victory of Good Over Evil- Chief Minister

पोषण अभियान के तहत खंड माधोसिंघाना के गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सिरसा, 14 मार्च।


                       महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इसके तहत विभाग विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पोषण पुरक आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


                       सीडीपीओ माघोसिंघाना चरणजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के तहत खंड माधोसिंघाना के विभिन्न गांवों में विभाग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, संबंधित गांवों के सरपंचों, पंचों व आमजन ने बढचढ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र से सफाई अभियान की शुरुआत कर के गलियों चौराहों की सफाई की गई और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा खंड के गांवों में महिलाओं व युवा लड़के लड़कियों की साईकिल रैली भी निकाली गई। इस रैली के माध्यम से गांव में पौषण के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाई गई। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान ग्रामीणों को कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में व्यापक जानकारियां दी जा रही है। विशेषकर महिलाओं द्वारा स्वयं के लिए आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है, इस बारे भी उन्हें अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं बारे जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप की प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें मॉडयूल 20 की ट्रेनिंग दी गई जिसमें प्रसवपूर्व तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!