Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : सिटीएम संदीप कुमार

सिरसा, 23 अक्तूबर।


नगराधीश संदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है। हम अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षित करने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

For Detailed News-


नगराधीश शुक्रवार को आर.के.जे. श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र का दौरा कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र के प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना सभी की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है। इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन में पौधरोपण जरूर करें।


उन्होंने केंद्र कक्षाओं, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, निर्माणाधीन हॉस्टल, शॉपिंग कम्पलेक्स तथा किचन गार्डनिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक निदेशक राजेश कुमार भी मौजूद थे। नगराधीश ने केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा के बारे में अध्यापकों से जानकारी लेेते हुए उन्हें इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। 

https://propertyliquid.com