*MC Empowering Young Minds for a Cleaner, Healthier Future through Awareness Activities on International Day of Clean Air for Blue Skies*

*पंचकूला करेगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण की मेजबानी*

*23 से 25 फरवरी तक सैक्टर 1 स्थित रेड बिशप में किया जाएगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन*

*फिल्म जगत के अनेक प्रसिद्व कलाकार, निर्माता और निदेशक लेंगे भाग*

*मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 23 फरवरी को फिल्मोत्सव का करेंगे उदघाटन* 

For Detailed

पंचकूला, 1 फरवरी- चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में होने जा रहा है। 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देशभर से फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा लेंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय चित्र साधना और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। 

 फिल्म महोत्सव के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार, आयोजन सचिव श्री सुरेंद्र यादव, सीडीएनएच पंचकूला के कार्यकारी अभियंता जंगविंदर रंगा और जिला संाख्यिकी अधिकारी सुनील जाखड भी उपस्थित थे। 

 उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव पंचकूला के सैक्टर -1 स्थित रेड बिशप में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 23 फरवरी को फिल्मोत्सव का उदघाटन करेेगे जबकि 25 फरवरी को समापन समारोह के अवसर पर खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। फिल्मोत्सव की ट्राफी लॉन्चिंग 10 जनवरी को टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में अभिनेता रणदीप हुड्डा, एवम् पम्मीबाई द्वारा की गई थी। 

श्री सारवान के कहा कि हरियाणा को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के फिल्मोत्सव की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि फिल्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है और समय से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए जाऐगे। इस बार के फिल्मोत्सव में राजकुमार राव, कंगना रनौत, किरण खेर, पंकज त्रिपाठी, सन्नी देओल, अनुपम खेर, सुदीप्तो सेन, विपुल शाह, चंद्रप्रकाश दिवेदी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के आने की संभावना है।   

   भारतीय चित्र साधना के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार ने बताया कि ‘भारतीय चित्र साधना’ चलचित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित संस्था है जिसका उद्देश्य सिनेमा के सशक्त माध्यम का उपयोग भारतीय संस्कृति के यथार्थ चित्रण और सामाजिक एकात्मता के लिए करना है। 

                                                                                                                                                                                उन्होंने बताया कि चित्र भारती फिल्मोत्सव में देश के विभिन्न फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म प्रेमी भाग लेंगे। इसमें नवोदित फिल्मकारों के चलचित्रों का प्रदर्शन, फिल्म जगत के मूर्धन्य कलाकारों से संवाद एवं युवाओं के लिए कार्यशालाएँ भी आयोजित की जायेंगी। फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार- अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री, प्रसून जोशी, सुभाष घई, हेमामालिनी, मधुर भंडारकर आदि चित्र भारती के मंच को सुशोभित कर चुके हैं।

https://propertyliquid.com