बाल दिवस के उपलक्ष्य में करवाई  विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

नरेंद्र मोदी का पंचकूला आगमन ऐतिहासिक पल होगा – ज्ञानचंद गुप्ता।

For Detailed

पंचकूला: 13 अक्टूबर: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रहे ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन पंचकूला के लिए ऐतिहासिक पल होगा।। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाई है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 17 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचकूला पहुंच रहे हैं। इससे बड़ा हर्ष का विषय कोई नहीं हो सकता। एक उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल बन रहा है। पंचकूला के लोग सौभाग्यशाली हैं कि वर्ष 2014 में भी नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद पंचकूला के लोगों को मिला था और एक बार फिर 2024 में नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद पंचकूला को मिलने जा रहा है। दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 में यह कार्यक्रम होने जा रहा है। भव्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को एक नया अध्याय लिखा जाएगा, क्योंकि हरियाणा के इतिहास में जुड़ने जा रहा है, इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले हरियाणा में कभी भी तीसरी बार लगातार कोई सरकार नहीं आई, जो बहुमत लोगों ने दिया है, वह बहुत ऐतिहासिक है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद हरियाणा के विकास की नई शुरुआत होगी, जो विकास के कार्य रुके हुए हैं वह शुरू होंगे। नरेंद्र मोदी का ज्ञानचंद गुप्ता के प्रति स्नेह भी किसी से छुपा नहीं है। ज्ञानचंद गुप्ता नरेंद्र मोदी के विश्वास पात्रों में से एक हैं। पंचकूला नरेंद्र मोदी के लिए कोई नया नहीं है। जब नरेंद्र मोदी हरियाणा प्रभारी होते थे, तो वह पंचकूला में ही रहते थे। सेक्टर 17 में एक मकान में लंबे समय तक वह रहे और पंचकूला वह काफी घूम चुके हैं । सेक्टर 5 में जहां शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, उस स्थान पर पुराने लोगों ने कई बार नरेंद्र मोदी को मनोहर लाल के साथ घूमते देखा है।पंचकूला को नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता रहा है‌। कुछ वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी द्वारा पंचकूला के ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर और ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब के लिए विकास हेतु विशेष पैकेज भी दिया गया था।

https://propertyliquid.com