*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

नन्ही बेटी सौम्या ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

सिरसा, 19 जनवरी।        जिला में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ नन्ही बिटिया सौम्या ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य तथा आमजन मौजूद थे।     सिविल सर्जन विरेश भूषण ने बताया कि नन्ही बेटी सौम्या से बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलवाने का उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी पांच साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। सौम्या का सहयोग करते हुए सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण ने कहा कि हमें रूढ़िवादी परम्पराओं का त्याग करते हुए बेटियों को अच्छे से पढ़ाना चाहिए व समाज में उन्हें समानता का अधिकार दिया जाना चाहिए।       

उन्होंने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 773 बूथ बनाए गये हैं जिसमें 1,42,694 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुचारू रूप से करने हेतू पुरे जिले में 143 सुपरवाईजर व 2912 वैक्सीनेशन बुथ मैम्बर लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को हिदायतें दी गई है कि वे अपने स्लम एरिया व हाई रिस्क एरिया (ईंट भट्ठा, घूमंतू आदि) पर अधिक ध्यान दें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा ना छूटे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपने 0 से पाँच साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।     

इस अवसर पर उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आर.के. दहिया, उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डाॅ. बलेश कुमार, उप सिविल सर्जन (एनएचएम) डाॅ. बुध राम, उप सिविल सर्जन (स्वास्थ्य) डाॅ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन (मलेरिया) डाॅ. दीप गगनेजा, नोडल आफिसर (अर्बन एरिया) डाॅ. कमल जांगिड़, योगेश खन्ना, देवेन्द्र मोंगा, दर्शना तथा अस्पताल के अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर रोटरी क्लब के जिला गर्वनर आरआई राजीव गर्ग, रोटरी क्लब के प्रधान मनीष मेहता, सीनियर सहायक गर्वनर देवेन्द्र मिगलानी भी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!