Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

नगरपालिका की मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 26 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं दावे व आपत्ति : एसडीएम विजय सिंह

कालांवाली, 19 अप्रैल।

For Detailed News-


                    उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं नगरपालिका कालांवाली के रिवाईजिंग अथॉरिटी विजय सिंह ने बताया कि कालांवाली नगरपालिका के सभी 15 वार्डो की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची को लेकर कोई भी मतदाता 26 अप्रैल तक नगरपालिका कार्यालय में अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकता है।


                    उन्होंने बताया कि कालांवाली नगरपालिका मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची नगरपालिका व तहसील कार्यालय में उपलब्ध है, जहां पर मतदाता सूची में अपना नाम देख कर सकते हैं। किसी मतदाता को कोई दावा या आपति है तो 26 अप्रैल तक (21 तथा 24 अप्रैल अवकाश के दिन को छोड़कर) अपने दावे या आपति को नगरपालिका कार्यालय में प्रात: 9 से दोपहर तीन बजे तक दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावे व आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

https://propertyliquid.com