Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

सिरसा, 5 दिसंबर।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


              जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को भव्य व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम चरणों में है। पूरे शहर में मुख्य मार्गों व चौक चौराहों पर गीता जयंती महोत्सव के होर्डिंग लगाए है और आयोजन स्थल सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल को विशेष सजावट के साथ खूबसूरत रुप दिया जा रहा है। गीता जयंती महोत्सव को लेकर नागरिकों में विशेष उत्साह है जिससे पूरा शहर गीतामयी नजर आ रहा है।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


                  सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में गीता ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देने के लिए कलाकारों द्वारा जीतोड़ मेहनत की जा रही है। इसके अलावा जिला के विभिन्न स्कूलों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व गीता से जुड़े पहलुओं पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की जा रही है। 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव में युवाओं को हमारी प्राचीन सभ्यता व सांस्कृतिक कला से रुबरु करवाने के लिए विशेषतौर पर लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ-साथ सरकारी विभागों के साथ-साथ जिला के विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक-धार्मिक संस्थान, औद्योगिक संगठन तथा समाज का हर वर्ग अपना सहयोग देकर अपनी भागीदारी निभाएंगे।

धूमधाम के साथ होगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज


गीता जयंती महोत्सव में आने वाले नागरिकों को सभी विभागों की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विशेष रुप से स्टॉलें लगाई गई हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को न केवल प्रदेश सरकार की योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी जाएगी बल्कि विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को सरलता से उपलब्ध करवाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व पारितोषित वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने जिला वासियों से आह्वïान किया कि 6 से 8 दिसंबर तक चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में पहुंच कर गीता ज्ञान का लाभ उठाएं तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!