*Chandigarh MC's F&CC approves key welfare projects, tackles city maintenance & stray cattle concerns*

देश में 2 लाख नए पैक्स खोले जाएंगे -वीरेंद्र राणा

For Detailed

पंचकूला, 27 दिसंबर – भाजपा के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजन के तहत 11 करोड़ से अधिक परिवारों को  लाभ मिला है। इसके अलावा 10 करोड़ महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ कर 7.50 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई है।
भाजपा के जिला महामंत्री भोज मटौर मांधना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के गांव में पहुंचने पर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा, ए डी सी वर्षा खनगवाल, डी डीपीओ विशाल पराशर, बीडीपीओ अंकित कुमार,  सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
 उन्होंने प्रधानमंत्री का लाइव संदेश भी सुना।

जिला महामंत्री ने कहा कि सरकार ने नमो ड्रोन दीदी महा अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से देश की 2 करोड़ महिलाओ को जड़ा जायेगा ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। इस योजना से महिलाओ को पायलेट प्रशिक्षण देना शुरू कर  दिया गया है। जिससे महिलाओ में आत्मविश्वास आएगा और वे कृषि क्षेत्र में भी और अधिक योगदान दे सकेंगी। इसके साथ ही छोटे किसानों को समूह से जोड़कर एक जिला एक उत्पाद से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  2 लाख  नए पैक्स बनाए जायेंगे जिनके माध्यम से हर महिला और युवा को डेयरी विकास के साथ  सशक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल भी बाल दिया जाएगा ताकि इसका संदेश हर गली और गांव में पहुंचे।

उन्होंने लोगो को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प करवाया और वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल कार्ड, उज्जवला योजना के लाभ पात्रों को प्रमाण पत्र बांटे। इसके अलावा महिला एवम बाल विकास विभाग की और से नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए।
लीगल सर्विसेज द्वारा कानूनी सहायता शिविर का आयोजन कर कानूनी जानकारी दी गई और स्वास्थ्य एवम आयुर्वेदिक कैंप लगाकर लोगो को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन के स्टॉल लगाए गए।
सांयकाल के समय गांव थापाली में संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया और लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया सुनील कुमार सरपंच ने जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर सरपंच पंचपाल शर्मा, पंच गीता देवी सहित कई अधिकारी,  गणमान्य  नागरिक मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com