Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

देश के हर नागरिक के जीवन में होगी आर्थिक खुशहाली – ओमप्रकाश देवी नगर

For Detailed

पंचकूला, 19 दिसंबर –  लोगो को उनके घर द्वार पर सरकार की योजनाओं की जानकारी उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों को देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव पिंजौर के गांव बवाना में हुआ।

बवाना के शिव मंदिर में आयोजित कार्यकर्म में शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी मार्टिना महाजन, सरपंच निर्मल देवी सहित सभी ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और लोगो ने बढ़ चढ़ कर योजनाओं का लाभ उठाया।

 शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत यात्रा में प्रधानमंत्री के विजन को साफ तौर पर देखा जा सकता है जिसमे वर्ष 2047 तक भारत की पहचान एक समृद्ध और विकसित देश के रूप में होगी और देश के हर नागरिक के जीवन में आर्थिक खुशहाली होगी।

उन्होंने प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इनमे विशेष कर जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कृषि, बागवानी, योजनाओं की भी जानकारी सांझा की गई और फसल विविधीकरण और प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद की भी लोगो ने खरीददारी की और  प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल संदेश की जमकर तारीफ की। इससे न केवल समूह की आमदनी में इजाफा हुआ बल्कि समूह की महिलाओं के उत्पाद की भी सराहना की गई जिससे महिलाओं को आर्थिक लाभ मिला। इसके साथ ही सरकार के आजीविका मिशन को भी मूर्तरूप देने का कार्य किया गया।

 यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और महिला एवम बाल विकास योजनाओं के तहत छोटे बच्चो और गर्भवती महिलाओ को सम्मानित किया गया। यात्रा के दौरान बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के साथ युवाओं ने कई कई बार सेल्फी ली।

https://propertyliquid.com