147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 20 मार्च तक होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन : उपायुक्त प्रदीप कुमार

सिरसा, 15 मार्च।

For Detailed News-


                  उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला के सभी सरकारी स्कूलों में आजादी का महत्व विषय पर 20 मार्च तक निबंध लेखन, कॉफ्रेंस, संभाषण, वाद विवाद तथा वेबिनार आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला भर के सभी सरकारी स्कूलों में जिसमें प्राइमरी मिडिल, माध्यमिक और सीनियर सैकेंडरी के स्कूल शामिल है। सभी स्कूल मुखिया केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आजादी का महत्व तथा सकारात्मक सोच विकसित करना है।


                  उन्होंने बताया कि संभाषण प्रतियोगिता में ‘देश हुआ आजाद अब स्वतंत्र सोच की बारी हैÓ, ‘हर मन का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सवÓ, ‘है सरल आजाद होना पर कठिन आजाद रहनाÓ तथा ‘आजादी वे ले आए, तुम आजादी से प्यार करोÓ जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए ‘इस सदन की राय में आजादी के बाद 75 वर्षों में भारत ने पूरे विश्व में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आदर्श प्रस्तुत किया हैÓ। निबंध प्रतियोगिता में ‘आजादी हक भी है अपना, अपनी जिम्मेदारी भीÓ, ‘आजादी के 75 वर्ष की हकीकत व भविष्य के सपनेÓ, ‘मेरी मिट्टी से भी खुशबु ए वतन आएगीÓ जैसे विषय बच्चों को दिए गए है।

https://propertyliquid.com


                  जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा पवन सुधार ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूलों में 20 मार्च तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कॉफ्रेंस, 17 मार्च को 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का संभाषण प्रतियोगिता, 18 मार्च को 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वाद विवाद प्रतियोगिता, 19 मार्च को 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विभिन्न मुद्दों पर टॉक तथा 20 मार्च को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वेबिनार का आयोजन किया जाएगा।