Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

दृष्टि पंजाब के 12वें आयोजन के दौरान सरकारी स्कूलों के 19 विद्यार्थियों को सम्मानित किया

पंजाबी प्रवासियों का शिक्षा व वातावरण के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान; कुलतार सिंह संधावा

For Detailed

चंडीगढ़, 2 मार्च ( )- दृष्टि पंजाब कनाडा द्वारा आयोजित 12वें कार्यक्रम के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 19 विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई, जो मेरिट में आए थे। दृष्टि पंजाब कनाडा पिछले 12 वर्षों से पंजाब में शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में लगन से काम कर रहा है और विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। यह सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक समूह है। इसके मुख्य संचालकों में कनाडा वासी हरमिंदर सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह और मुनीश शर्मा के नाम शामिल हैं। दृष्टि पंजाब ने सीमावर्ती जिलों के सरकारी स्कूलों में लगभग 50 कंप्यूटर वितरित किए।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधावा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में दृष्टि पंजाब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। दृष्टि पंजाब ने छात्रों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी। स्पीकर कुलतार सिंह संधावा ने अपने संबोधन में दृष्टि पंजाब को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रवासी पंजाबियों ने हमेशा पंजाब के बहुमुखी विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत है कि पंजाब के अप्रवासी अब शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अधिक ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य कर रही है। यह आप की दिल्ली सरकार ने भी दिखाया है।उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

कुलतार सिंह संधवां ने दृष्टि पंजाब की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा उनके पंजाब के लिए किए जा रहे कार्य इस बात की मिसाल है कि पंजाबी लोग दुनिया के किसी भी कोने में रहते हुए भी अपनी जमीन से मोह नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दृष्टि पंजाब सहित अन्य सामाजिक सेवा संगठनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुनीश शर्मा ने कहा कि दृष्टि पंजाब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन प्रतिभावान बच्चों की मदद के लिए आगे आए जिनके पास संसाधनों की कमी है। उन्होंने कहा कि दृष्टि पंजाब टीम राज्य में बहुत लगन से काम कर रही है।वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बड़े मुकाम हासिल कर समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की मदद करें।

इस मौके पर भाजपा नेता विनीत जोशी, दृष्टि पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बोपाराय, वरिष्ठ सदस्य खुशहाल लाली, महासचिव पॉल सिंह नोली, राकेश शर्मा, दीपक शर्मा चरनाथल, कंवलजीत सिंह ढीडसा, अजय शर्मा, प्रमोद बिंदल, हरमेल सिंह खाक, डॉ. शिविंदर सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।

https://propertyliquid.com/