Vijayadashami Symbolizes the Victory of Good Over Evil- Chief Minister

तीरंदाजी में दक्षता के लिए कड़ी मेहनत व मनोबल का होना जरुरी : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान

सिरसा, 8 अगस्त।


              जिला उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि तीरंदाजी भारत का बहुत पुराना खेल है और विश्व भर में भारत का नाम अग्रणीय देशों में शुमार है। हमारे दो महान ग्रंथ रामायण व महाभारत में भी तीरंदाजी पर विशेष बल दिया गया है, उस समय बेहतरीन तीरंदाजी करना एक अच्छे सैनिक की पहचान होती थी और सेना में भी जो तीरंदाजी कला में दक्ष होता था उसे ही भर्ती किया जाता था। तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ मनोबल का होना भी बहुत जरुरी है। इसलिए खिलाड़ी इस मंच का अच्छे तरीके से प्रयोग करें और तीरंदाजी में राष्टï्रीय व अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर नाम कमाएं ताकि सिरसा जिला का नाम भी राष्टï्रीय स्तर पर रोशन हो।

For Detailed News-


                  उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान शनिवार को स्थानीय प्रयास मेंटली चैलेंज्ड चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में महाराजा अग्रसेन तीरंदाजी एकेडमी की शुरुआत के अवसर पर उपस्थितजनों व तीरंदाजों को संबोधित कर रहे थे। यह एकेडमी जिला बाल कल्याण परिषद के सहयोग से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल, समाजसेवी भूपेश मेहता, आनंद बियानी, प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह, कोच राकेश दहिया व कुनाल गोयल सहित स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

https://propertyliquid.com/


                  उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए बच्चों को समय-समय पर उचित मंच व प्रोत्साहन के साथ सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। अगर बच्चों को सही मंच और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल में आगे बढऩे के लिए बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत के साथ अपनी तैयारी करें, क्योंकि शिक्षा और खेल में की गई मेहनत ही आपकों सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें आशा है कि बच्चे इस एकेडमी के माध्यम से तीरंदाजी में कड़ा अभ्यास करते हुए जिला का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में तीरंदाजी एकेडमी द्वारा उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान व जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल को स्मृति चिह्नï भेंट कर सम्मानित किया।


                  उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने खुद तीरंदाजी करते हुए एकेडमी में अभ्यासरत खिलाडिय़ों का हौसला बढाया और उन्हें भविष्य में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि एक अच्छे तीरंदाज को हमेशा अपना ध्यान सही निशाने पर रखना चाहिए ताकि एक बार नहीं बल्कि बार – बार आपका निशान अचूक हो। इसके साथ-साथ खिलाडिय़ों को अपनी शिक्षा व खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और पोष्टिïक आहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी योग को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, योग करने से न केवल मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है और योग हमें अनेक रोगों से बचाने के साथ-साथ रोगों से लडऩे की क्षमता को भी बढ़ाता है। इस दौरान खिलाडिय़ों ने उपायुक्त के समक्ष तीरंदाजी का प्रदर्शन किया। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने तीरंदाजी में बच्चों की मेहनत व लगन को सराहा और उनके सुखद भविष्य की शुभ कामना दी।