Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्यअतिथि

सिरसा, 5 दिसंबर।

6 से 8 दिसंबर तक मिलेगा गीता ज्ञान व कर्म का संदेश


              उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 8 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी अवलोकन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर एक बजे स्थानीय नेहरु पार्क से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तक नगर शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। नगर शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में सम्पन्न होगी।

 उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग करेंगे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ


                  चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में कल 6 दिसंबर को दोपहर 11 बजे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग करेंगे। मुख्यअतिथि उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग इस दौरान समारोह स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके अलावा श्रीमद् भगवद् गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। गीता जयंती समारोह 8 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान आमजन व बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।


जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन 7 दिसंबर को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी आमजन के लिए तीनों दिन तक खुली रहेगी। गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के छात्रों व प्रोफेशनल कलाकारों व टीमों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जााएंगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!