*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

जिला परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में जिला परिषद के कार्यालय के सभागार में बैठक का हुआ आयोजन

पंचकुला, 18 सितंबर


जिला परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आज जिला परिषद के कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है बैठक में चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।


 इस अवसर पर बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री गगनदीप सिंह मौजूद थे।
जिला परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने बताया कि
चंद्रयान टीम की चांद पर सफल लैंडिंग से हर भारतवासी प्रफुल्लित और गौरवानित महसूस कर रहा है। हरियाणा के लोगों के साथ-साथ यह  सदन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वैज्ञानिकों तकनीशियन और अन्य सभी अभिकरणों जिन्होंने इस अद्भुत उपलब्धि में योगदान दिया है उन्हें बधाई देता है। यह राष्ट्रीय उपलब्धि अमृतकाल की शुभ बेला में प्राप्त हुई है। यह अगले 25 वर्षों में एक सशक्त समावेशी और समृद्ध भारत बनाने के महत्वाकांक्षी विजन को प्राप्त करने का शुभ संकेत है।


उन्होंने बताया कि यह बड़े सम्मान की बात है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह घोषणा की चंद्रयान-3 का लैंडिंग पॉइंट आपसे शिव शक्ति कहा जाएगा और चंद्रयान दो के इंपैक्ट पॉइंट का नाम तिरंगा होगा नए भारत के विजन को दर्शाती है। इसमें विफलता के बावजूद भी साहस है और राष्ट्रीय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने, नवोनमेशी  ढंग से मिलकर काम करने का जज्बा है। भारत की यह भावना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस उदाहरण में सर्वोत्तम रूप से परिलक्षित होती है मैं उसे उधृत करना चाहूंगा यह है वह भारत है जो अंधेरे क्षेत्र में भी जाता है और प्रकाश फैलाकर विश्व को रोशन करता है।


यह सदन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करता है जिन्होंने चंद्रयान दो के लैंडिंग सफल ने होने पर इसरो के वैज्ञानिकों को शांतवना  दी और उन्हें प्रोत्साहित कर चांद की ऐसी सतह पर पहुंचने का लक्ष्य दिया, जहां अतीत में कोई देश नहीं पहुंचा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नई ताकत दी और जोश भरा चंद्रयान दो की लैंडिंग के प्रयासों के बाद के ऋण व एक करुणामाय नेता का विजन, जिसने लोगों को वह हासिल करने के लिए इस्पात जैसी ताकत व दृढ़ संकल्प प्रदान किया। यह हर भारतीय के मन में हमेशा के लिए अंकित रहेगा।


उन्होंने बताया कि यह  सदन हरियाणा व हरियाणा के लोगों के चंद्रयान तीन मिशन में अहम भूमिका निभाने की सराहना करता है। हरियाणा में उन्नत उद्योग और प्रौद्योगिकी के कारण रोहतक , रेवाड़ी फरीदाबाद और हिसार से मंगवाए गए परिष्कृत उपकरण इसका आधार बने। यह सदन इस राष्ट्रीय उपलब्धि में हरियाणा के युवा वैज्ञानिकों  और टेक्निशियनों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करता है। उनके नाम है अंबाला की आरुषि, हिसार के यज्ञ मलिक, भिवानी के देवेश ओला व अमित, करनाल के दीपांशु गर्ग व ऐश्वर्य, फतेहाबाद के आदित्य सेठी,दादरी की कविता। चंद्रयान मिशन और रोवर प्रज्ञान द्वारा भेजे गए चित्रों से नए वैज्ञानिक अनुसंधानों को बढ़ावा मिलेगा और वसुदेव कुटुंबकम की भावना से समस्त मानव जाति, विशेष कर ग्लोबल साउथ के लिए नई जानकारी उपलब्ध होगी।


यह  सदन लोगों की भावनाओं से ओतप्रोत इस बधाई प्रस्ताव की एक-एक प्रति भारत सरकार, इसरो और अन्य अंतरिक्ष संगठनों को भेजने पर खुशी का अनुभव कर रहा है।


उन्होंने बताया  कि लैंडस्लाइड और बारिश से चारो खंडों में हुए पशु शेड, रिहायशी मकान, सड़के  के हुए नुकसान को मनरेगा के फंड से जल्दी ही दुरुस्त किया जाएगा बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इसके अलावा अन्य विकास कार्य की भी समीक्षा की गई और उन पर भी तेजी से काम करने के लिए चेयरमैन ने उचित दिशा निर्देश दिए।