Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

खेल विभाग द्वारा आठ दिसंबर को फरीदाबाद में लिए जाएंगे अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल

सिरसा, 07 दिसंबर।

For Detailed News-


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी (महिला व पुरूष) प्रतियोगिता के ट्रायल आगामी आठ दिसंबर को खेल कॉम्प्लेक्स सैक्टर-12 फरीदाबाद में लिए जाएंगे।
जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी (महिला व पुरूष) प्रतियोगिता में चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी, कर्मचारी जाएंगे उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे अमुक विभाग का प्रमाण पत्र अवश्य लेकर प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर भाग लेने के लिए पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, मैट्रिक की डीएमसी, जन्म प्रमाण पत्र व पासपोर्ट में से कोई भी दो आईडी प्रूफ की मूल प्रति साथ लेकर आना अनिवार्य है। यदि कोई खिलाडी अपने साथ दो आईडी कार्ड प्रूफ लेकर नहीं आया तो उसे ट्रायल में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान कोविड-19 महामारी की हिदायतों की पालना भी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता में रक्षा सेवाएं, अर्ध सैनिक बल, केंद्रीय पुलिस बल, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी के जवान, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, आकस्मिक / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अस्थायी ड्यूटी, नए स्थाई कर्मचारी जिनकी ड्यूटी छह माह से कम की है, ऐसे कर्मचारी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।

https://propertyliquid.com