*‘Hamaare Park, Hamaari Jimmedaari’: MC Commissioner leads cleanliness drive with community in Sector 36*

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत राहगिरी कार्यक्रम होंगे आयोजित : डा. अमित अग्रवाल

-राहगिरी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश


सिरसा, 4 मई।

For Detailed News


मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने कहा कि खेलों में हरियाणा  देश में अग्रणी प्रदेशों में शामिल है। यहां के खिलाडियों ने अंतर्राष्टï्रीय खेलों में 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हासिल करके प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा को इस बार खेलो इंडिया की मेजबानी का अवसर मिला है। यह प्रतियोगिता पंचकूला में 4 जून से लेकर 13 जून तक आयोजित होगी। खेलों इंडिया के तहत पंचकूला के अलावा अम्बाला, गुरूग्राम व कुरूक्षेत्र में खेल गतिविधियों  का आयोजन होगा।


वीडियो कॉन्फे्रसिंग के माध्यम से उपायुक्तों से बातचीत करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि खेलों इंडिया की जागरूकता के लिए सरकार द्वारा खेलों इंडिया राहगिरी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत प्रत्येक जिला में कार्यक्रम आयोजित करवाएं जाएंगे।  उन्होंने कहा कि राहगिरी कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को राहगिरी कार्यक्रम से जोड़ें और संबंधित जिला के जो खिलाड़ी खेलों इंडिया में भाग लेंगे, उनको भी अवश्य शामिल किया जाए।


  वीसी में खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन ने बताया कि खेलों इंडिया मिनी ओलम्पिक गेम है, इसमें प्रदेशभर से करीब साढ़े 8 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे तथा 25 प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया से संबंधित दिल्ली के अलावा अधिक्तर खेल गतिविधियां पंचकूला में ही आयोजित होंगी। उन्होंने उपायुक्तों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने जिलों में खेलों इंडिया राहगिरी कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर खेलों इंडिया कार्यक्रम के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए। इसके लिए वे स्थानीय स्तर पर मैराथन व साईकिल रैली भी आयोजित कर सकते है। उन्होंने बताया कि जब भी आपके जिले में खेलों इंडिया की मशाल प्रवेश करें तो उसे रिसिव करके राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों द्वारा मशाल का अपने शहर में राउंड लगवाएं।

https://propertyliquid.com/


सिरसा से नगराधीश अजय सिंह ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि खेलो इंडिया के तहत आयोजित राहगीरी व अन्य कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण कर ली जाएंगी।