IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

खेलों के आयोजनों से होता है संस्कृति व सभ्यता का आदान प्रदान : पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव आरपी चंद्र

सिरसा, 21 मार्च।

For Detailed News-

11वीं राष्ट्रीय सैंबो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन : 17 राज्यों के 180 खिलाडिय़ों ने लिया भाग


              सैंबो फैडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव आरपी चंद्र ने रविवार को स्थानीय चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सैंबो कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और खिलाडिय़ों को हौसला बढ़ाया।मुख्यअतिथि आरपी चंद्र को फैडरेशन के सचिव डिप्टी राम शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैंबो के अंतर्राष्टï्रीय रैफरी ओम प्रकाश बिश्रोई, सुरेश कुमार, दिलबाग सिंह, सीडीएलयू के सहायक निदेशक राजेश छिकारा, शिक्षा विभाग से अनिल कुमार, हरबंस लाल सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी व उनके कोच मौजूद थे।


              पूर्व एसीएस आरपी चंद्र ने कहा कि इस तरह के राष्टï्रीय खेलों के आयोजन से न केवल खिलाडिय़ों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है बल्कि हमारी संस्कृति व सभ्यता का आदान प्रदान भी होता है। खेल हमारी संस्कृति का विशेष हिस्सा रहा है और हमारे खिलाडिय़ों ने प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में अपना लोहा मनवाया है। युवा खेल को खेल की भावना से खेलें क्योंकि हार और जीत खेल का हिस्सा है। जिस प्रकार जीत हमें जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती है वहीं हार से हमें और अधिक मेहनत व लग्र से लक्ष्य पाने के लिए प्रेरणा देती है।


              उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी हिस्सेदारी करनी चाहिए। खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्फूर्ति बनी रहती है। खेल में हारने वाली टीम या खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली बार जीत हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी चाहिए। खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ न केवल खेल तथा अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करे बल्कि उनकी रुचि अनुसार आगे बढऩे के लिए हौसला बढ़ाएं।

https://propertyliquid.com


प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 180 खिलाडिय़ों ने लिया भाग :


              सैंबो फैडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव डिप्टी राम शर्मा ने बताया कि सैंबो कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में लगभग 17 राज्यों के 180 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उन्होंने जिन राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ, चंडीगढ, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, केरला, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडू आदि राज्यों के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।