State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए प्रशासन की ओर से शहर को लॉकडाउन कर दिया

चंडीगढ़: 23-03-2020

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए प्रशासन की ओर से शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन को लेकर शहर की सीमाओं पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। वाहनों पर आने जाने वाले लोगों को पुलिस रोक-रोक कर उन्हें घरों से बाहर आने का कारण पूछने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

लॉकडाउन को लेकर जरूरी दुकानों के अलावा पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप को खाेला गया है। इसके अलावा सारी दुकानें बंद है।

लॉकडाउन का असर नहीं दिख रहा

प्रशासन की ओर से शहर को लॉकडाउन करने की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन आज शहर में काफी संख्या में निजी वाहन चालक सड़क पर आ रहे है। दो पहिया वाहन चालक भी सड़कों पर काफी संख्या में है। अभी तक प्रशासन के लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिख रहा है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!