Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

करवाचौथ पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिरसा, 5 नवंबर।

लेखाकार मक्खन सिंह व उनकी धर्मपत्नी अनिता रानी ने करवा चौथ पर्व पर गांव में किया पौधारोपण


पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। जागरूक लोग इस दिशा में पौधारोपण करके सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। आमजन को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करने के उद्ेश्य से विशेष अवसरों पर लोग पौधारोपण करते हैं। इसी कड़ी में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लेखाकार मक्खन सिंह ने करवा चौथ पर्व पर अपनी धर्म पत्नी अनिता रानी के साथ अपने गांव में पौधारोपण किया।

For Detailed News-


करवाचौथ पर मक्खन सिंह ने अपनी पत्नी संग अपने गांव सुचान कोटली में छायादार व फलदार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों श्रीमती राम प्यारी, दर्शना, अरूणिमा, पूर्णिता, महेंद्र सिंह, सौरव कुमार व देवेंद्र ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने अमरूद, किन्न फलदार पौधे व शिशम के छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मक्खन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना सबका सामाजिक दायित्व है। पौधारोपण अभियान के साथ सभी को जुडऩा चाहिए और पौधा लगाकर इसमें अपना सहयोग देना चाहिए।

https://propertyliquid.com