Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 के लिए ट्रायल 26 मार्च को भिवानी में

सिरसा, 24 मार्च।

For Detailed News-


              खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आगामी 26 मार्च को भिवानी के भीम स्टेडियम में ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 के लिए ट्रायल लिए जाएंगे।


              जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललीता मलिक ने बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागीयों से कहा है कि वे 26 मार्च को प्रात: 10 बजे निश्चित समय व स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी / कर्मचारी संबंधित विभाग से यह प्रमाण पत्र लेकर आएं कि वे अमुक विभाग / कार्यालय के अधिकारी / कर्मचारी हैं। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें वैबसाइट एचटीटीपी://डीओपीटी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी / कर्मचारी भाग नहीं ले सकते।

https://propertyliquid.com