State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन : सिविल सर्जन डा. मुनीश बंसल

– पाचन के लिए साथ में नींबू, मौसमी, आंवला व संतरा का भी करें सेवन


सिरसा, 27 नवंबर।

For Detailed News-


सिविल सर्जन डा. मुनीश बंसल ने कहा कि एनीमिया एक तरह की बीमारी है जो रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन की कमी से होता है। हिमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं के लिए ऑक्सीजन आबाध्य करने के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर में आयरन की कमी से भी होता है। उन्होंने खून की कमी के लक्षण के बारे में कहा कि यह सभी वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है, जिनको एनीमिया होने पर शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द, चक्कर आना त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का बढ़ना, नाखून और जीभ का सफेद होना आदि लक्षण दिखाई देते है। हीमोग्लोबिन की जांच भी करवानी चाहिए।

https://propertyliquid.com


           उन्होंने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सरसों, मेथी, बथुआ और गाजर चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इनके साथ भोजन में विटामिन-सी एवं ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, मौसमी, आंवला और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा घर में लोहे से बने बर्तन जैसे कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषत: लोहे की बनी कढ़ाई में हरी पत्तेदार सब्जी बनानी चाहिए। पत्तेदार, हरी सब्जी को पहले धोना चाहिए। उसके उपरांत काटना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ या गुड़ से बनी चीजें जैसे टिक्ड़ी या तिल से बनी गुड़ की पट्टी अवश्य खानी चाहिए। आयरन की कमी होने पर बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जा सकती है। आयरन युक्त आहार व गोलियां खाने वाले को दूध का प्रयोग कम से कम दो घंटे पहले या दो घंटे बाद में करना चाहिए।