World Heart Day : Chandigarh to Mohali Bikeathon Spreads Message on Heart Safety, Clean Surroundings Shalby Mohali Bikeathon Unites 300 Riders for Heart Health, Cleaner City

उप मुख्यमंत्री ने राजनैतिक व्यवस्ताओं के बीच अपने खेत-खलिहान पहुंच की थकान दूर

सिरसा, 25 जनवरी।

             प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को सिरसा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने निवास पर पहुंचे जिला की आमजन की समस्याएं सुनी। अपनी सादगी के अनुरूप जैसे ही राजनैतिक व्यवस्तता के बीच समय मिला तो वे अपने खेतों में पहुंच गए। यहां उन्होंने अपने किनू के बाग को बारिकी से देखा और किसानों से इस बारे विस्तार से चर्चा भी की।


                 उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, जो उनके जमीनी स्तर से जुड़े होने का प्रमाण भी है। इसी कड़ी में वे शहर से 40 किलोमीटर दूर मिठड़ी गांव स्थित अपने खेतों में पहुंचे और वहां अपनी फसलों को देखा। खेतों को संभाल रहे किसानों से उन्होंने काफी देर तक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने किन्नू के बाग में भी काफी समय बिताया। डिप्टी सीएम ने किन्नू की क्वालिटी को लेकर किसानों से बातचीत की। उन्होंने ज्यादा किन्नू लगने से एक पेड़ की टूटी टहनी को उठाया और कहा कि भविष्य में इस तरह वजन से टहनी न टूटे,इसकी भी व्यवस्था करो। इसके बाद  गेहूं एवं  सरसों की फसल के बारे में  चर्चा की एवं खेत में ही काम कर रहे किसानों से आगामी फसल बोने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वे पिछले काफी समय से चुनाव और उसके बाद की राजनीति में व्यस्त रहे थे और उनका मन खेतों में आने को कर रहा था। आज उन्होंने खेत में जाने का मन बनाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि खेतों में आने के बाद उन्हें  मानसिक सुकून मिला है और उनकी सारी थकान दूर हो गई है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!