सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया सिरसा क्लब में बने मल्टीस्टोरी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन

सिरसा, 5 जुलाई।

For Detailed News-

भविष्य में अन्य जिलों में भी बनाए जाएंगे मल्टीस्टोरी स्पोटï्र्स कॉम्पलेक्स : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला


                 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सिरसा क्लब में लगभग & करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित मल्टीस्टोरी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का जायजा लिया और अतिआधुनिक व सुविधाओं से लैस मल्टीस्टोरी कॉम्पलेक्स बनाने पर क्लब सदस्यों की सराहना की। इस दौरान उपायुक्त एवं सिरसा क्लब के चेयरमैन रमेश चंद्र बिढ़ान, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनिल डुमरा, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, डा. आरएस सांगवान, वाइस प्रेजिडेंट सुरेश शर्मा व क्लब के सदस्य मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने सिरसा क्लब के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। क्लब के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान व एसडीएम सिरसा को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया।

https://propertyliquid.com/


              उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सिरसा के लिए ऐतिहासिक है। सिरसा में मल्टीस्टोरी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का बनाया जाना सराहनीय है जिससे भविष्य में युवाओं के लिए न केवल खेल आदि की सुविधाएं मिलेगी बल्कि खेलों में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की सिरसा की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी मल्टीस्टोरी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिरसा में प्रदेश का पहला मल्टी स्टोरी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स बना है। इसे जगह का सही इस्तेमाल हो पाएगा और खेल सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। एक ही भवन में कई तरह की इंडोर गेम्स खेली जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि 1962 में सिरसा क्लब के बनने के बाद क्लब के एक-एक सदस्य की मेहनत का परिणाम है कि आज सिरसा क्लब इस मुकाम पर पहुंचा है। इसके लिए सभी क्लब सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा क्लब से उनके परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी संबंध रहा है और वे स्वयं भी सिरसा में रहने के दौरान क्लब में खेल सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। योग व खेलों में भाग लेने से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के माध्यम से उज्जवल भविष्य बनाएं युवा : उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान


              उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि सिरसा क्लब में बने मल्टीस्टोरी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का उप मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाना बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रुप से खेलों में रुचि लेते हैं और ऐसे कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के साथ-साथ युवा खेल में भी अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपने परिवार के साथ-साथ जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। खेलों से व्यक्ति का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी होता है।

              इस अवसर पर डा. आरएस सांगवान ने उप मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सिरसा क्लब के निर्माण में उप मुख्यमंत्री के परिवार का हमेशा सराहनीय योगदान रहा है। देश की सबसे बड़ी पंचायत का सबसे युवा सदस्य का गौरव दुष्यंत चौटाला को है। यह सिरसा वासियों के लिए बड़े हर्ष की बात है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास व युवाओं के हित में कई कारगर निर्णय लिए हैं और वे हमेशा से ही युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा बड़ी गंभीरता से कार्य किए गए हैं जिससे आज सिरसा जिला अन्य जिलों से बेहतर स्थिति में है। इसके लिए उपायुक्त के नेतृत्व में सभी अधिकारीगण व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।


              इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष शहरी एवं सचिव सिरसा क्लब रोहित गनेरीवाला, जेजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण कंबोज, राष्टï्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. हरी सिंह भारी, योगेश शर्मा, सुखमिंद्र सिहाग, शगनजीत कुरंगावाली सहित जेजेपी के पदाधिकारी व क्लब सदस्य मौजूद थे।

             उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाना ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 से बचाव को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है और लॉकडाउन के दौरान आमजन के हित में कई ऐतिहासिक व कारगर निर्णय लिए गए। सावधानी व आमजन के सहयोग से ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में लैब की स्थापना की जा रही है। हर जिले में कोरोना के टेस्टिंग लैब स्थापित होने से जांच यथाशीघ्र हो पाएगी। इसी के साथ प्रदेश के तीन जिलों में एंटी बॉडी टेस्ट की भी शुरूआत की जा चुकी है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को हराने के लिए एंटी बॉडी टेस्ट की सुविधा शुरू की जाएगी।

Watch This Video Till End….