Training Programme on My Bharat Portal organized at PU

उपायुक्त ने जिलावासियों को दी नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं

*नया साल सभी नागरिकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए – सुशील सारवान

For Detailed

पंचकूला, 31 दिसंबर – उपायुक्त सुशील सारवान ने पंचकूला वासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही कहा है कि नया साल जिले की समृद्धि के साथ साथ नागरिकों के लिए खुशियों भरा हो।


अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री सारवान ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के कल्याण के अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहता है कि पात्र और जरूरत लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए समय समय पर सबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जाते हैं। वर्ष 2023 में प्रशासन ने अंत्योदय उत्थान मेलों और जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की शिकायतें दूर करने का भरपूर प्रयास किया है। लोगों को सरकार की ऑनलाइन नीति के माध्यम से लोगों को पारदर्शिता के साथ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। परिणाम स्वरूप अनेक लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया है, जिससे नागरिकों को राहत मिली। उन्होंने नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया है कि वे जिला के विकास में अपना सहयोग दें। इसके साथ ही अपने आसपास स्वच्छता का माहोल बनाए रखें। कहीं पर भी गंदगी का आलम ना होने दें। सभी के सहयोग से ही जिला को स्वच्छ बनाया जा सकता है।

https://propertyliquid.com