सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

आयुक्त विनय सिंह ने कुष्टï आश्रम में रोगियों को फल व मिठाइयों की वितरित

सिरसा, 15 अगस्त।


                 हिसार मंडल के आयुक्त विनय सिंह ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय कुष्टï आश्रम में रह रहे लोगों को फल वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, उपमण्डलाधीश सिरसा जयवीर यादव, सीएमजीजीए सुकन्या जनार्धनन, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल भी मौजूद थे।

For Detailed News-


                  आयुक्त विनय सिंह ने इस कुष्टï आश्रम में रहने वाले कुष्ट रोगियों को 100 पैकेट फल व मिठाईयां वितरित किए। इस आश्रम में 22 परिवार रहते हैं। यह कार्यक्रम रैडक्रॉस की शाखा अस्पताल कल्याण अनुभाग सिरसा की ओर से आयोजित किए गया था।

https://propertyliquid.com/


                  आयुक्त विनय सिंह ने कुष्ट आश्रम सिरसा में रहने वाले कुष्ट रोगियों को भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक मामूली बीमारी है, यह जीवाणु लेप्रा बेसिली के कारण होती है। यह एक छुआछूत रोग नहीं है। इसकी जांच और इलाज सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त की जाती है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की शुरुआत में पहचान और जांच एवं पूरा इलाज करा लिया जाए तो अंग विकृति से बचा जा सकता है। इसके इलाज की अवधि 6 माह या 12 माह होती है। उन्होंने कहा कि एमडीटी कुष्ठ रोग की शर्तिया दवा है, जो सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस के किसी व्यक्ति को इस तरह के दाग धब्बे हो तो आशा/आंगनवाड़ी/स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करें इसकी जांच करवा कर इलाज करवाएं।

nbf


                  उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से उत्तम कोई सेवा नहीं है। आज के युग में मानवीय मूल्यों को जागरूक करने के लिए दया, सहानुभूति के गुणों को पैदा करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी में नेक काम कीजिए, विनम्र होकर रहिए और दयालु बने।