*Swachhata is Our Adornment, Culture and Dharma- MoHUA Shri Manohar Lal Khattar*

अरूणिमा ने अपने जन्म दिन पर पिता मक्खन सिंह के साथ किया पौधारोपण

सिरसा, 4 जुलाई।

For Detailed News-

लेखाकार मक्खन सिंह ने बेटी अरूणिमा के हाथों पौधारोपण करवा दिया पर्यावरण व बेटियों के सरंक्षण का संदेश


               डीआईपीआरओ कार्यालय के लेखाकार मक्खन सिंह की पुत्री अरूणिमा ने शुक्रवार सायं को अपने 11वें जन्म दिन पर ट्रेफिक पुलिस पार्क में पौधारोपण किया। बेटी के जन्म दिन पर पौधारोपण करवाकर मक्खन सिंह ने पर्यावरण व बेटियों के सरंक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बेटी के जन्म दिन पर दान स्वरूप पार्क में आमजन के बैठने के लिए दो कुर्सियां भी लगवाई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य बेटी पूर्णिता, सौरव कुमार, नरेंद्र भाटिया, बबली रानी, अनीता रानी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com/

लेखाकार मक्खन सिंह ने अपनी बेटी के 11वें जन्म दिन पर ट्रेफिक पार्क में बैठने के लिए दान स्वरूप लगवाई दो कुर्सियां


                   मक्खन सिंह ने कहा कि पर्यावरण व बेटियों का सरंक्षण समय की जरूरत है और इस दिशा में हर किसी को जागरूकता के साथ अपना सहयोग करना चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण सरंक्षण व एक सभ्य व सुदृढ समाज के लिए बेटियों का सरंक्षण जरूरी है। इसी संकल्प के साथ बेटी अरूणिमा के 11वें जन्म दिन पर उनके हाथों अशोका के पौधे लगवाएं हैं। उन्होंने कहा कि पौधों को लगाना ही मात्र पर्यावरण सरंक्षण के उद्ेश्य को सार्थक नहीं करेगा, बल्कि जो पौधा लगाया जाए उसका बच्चों की तरह बड़े होने तक  देखभाल भी की जाए। बेटी अरूणिमा ने जो पौधे लगाए हैं, इनका भी और पार्क में दूसरे पौधों की बड़े होने तक देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आमजन अपने या बच्चों के जन्म दिन या शादी की सालगिराह आदि अवसरों पर पौधोरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

Watch This Video Till End….