*MC Chandigarh takes strict action against residents for non-segregation of waste throughout city: issued 205 challans to households*

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ‘‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’’ 22 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को लेकर करी बैठक

श्री अग्रवाल ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

एसीएस ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए दिए दिशा निर्देश

For Detailed

पंचकूला, 17 मार्च- सिंचाई एवं जल संसाधान के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने ‘‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’’ को लेकर 22 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम बैठक की अध्यक्षता की व ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 का दौरा कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में हरियाणा जल ससांधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा भी उपस्थित थी।

श्री अग्रवाल ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताउ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाल में 22 मार्च को जल शक्ति अभियान कैच दी रेन कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल मुख्यातिथि के रूप में व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल शक्ति अभियान-कैच द रेन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान कैच दी रेन विशेष थीम के साथ 22 मार्च से 30 नवंबर तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में विश्व जल दिवस का थीम ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ था। विभिन्न प्रयासों द्वारा भूजल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन और समग्र जल स्थिरता में बहुत योगदान प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्यक्रम जनभागीदारी के बिना सफल होना मुश्किल है, अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को सार्वजनिक भागीदारी बढाना आवश्यक है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के जिन लोगों ने जल संचय व जल शक्ति अभियान से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य किया है, उनको भी समारोह में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, पब्लिक रिलेशन के अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) रणबीर सिंह सांगवान, सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ डाॅ सतबीर सिंह, इंजीनियर इन चीफ बिरेंद्र सिंह, राकेश चैहान, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ विकास गुप्ता, जिला खेल अधिकारी नील कमल, नगर निगम, विकास एवं पंचायत विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com