*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में सपरिवार भगवान शिव की पूजा अर्चना

-श्री गुप्ता ने देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं

For Detailed

पंचकूला, 8 मार्च- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर धर्मपत्नी बिमला गुप्ता के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भगवान शिव पर जल चढ़ाया। श्री गुप्ता ने देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान शिव से देश व प्रदेश की तरक्की की कामना की और प्रदेशवासी भाईचारे व समरसता से रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने आज देश ही नहीं दुनिया में अपना नाम रोशन किया है।


महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री शिव मंदिर नवदुर्गा ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा, उप प्रधान राकेश संघर, पैट्रर्न मदनलाल, चीफ पैट्रन चंद्र मोहन शर्मा, जगदीश लखनपाल, सुखदेव ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान शिव की प्रतिमा सम्मान स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के पौत्र पार्थ गुप्ता, दामाद सुमित गोयल, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जिला संगठन महामंत्री वीरेंद्र वर्मा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, सदस्य अंकित शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com