IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने महर्षि वाल्मिकी जयंति की पूर्व संध्या पर गांव खटौली में भगवान महर्षि वाल्मिकी मंदिर के प्रांगण में बने हाॅल का किया उद्घाटन

-श्री गुप्ता ने इस हाॅल के निर्माण के लिए भगवान महर्षि वाल्मिकी सभा खटौली को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि दी थी

-श्री गुप्ता ने भगवान महर्षि वाल्मिकी सभा को 2.50 लाख रुपये की राशि और देने की करी घोषणा

-भगवान वाल्मिकी किसी एक जाति व समाज के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए पूजनीय-श्री ज्ञानचंद गुप्ता

-वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य

-वर्ष 2014 से पहले का उपेक्षित पंचकूला आज विकसित पंचकूला के रूप में जाना जाता है-श्री गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 27 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने महर्षि वाल्मिकी जयंति की पूर्व संध्या पर गांव खटौली में भगवान महर्षि वाल्मिकी मंदिर के प्रांगण में बने हाॅल का उद्घाटन किया। श्री गुप्ता ने इस हाॅल के निर्माण के लिए भगवान महर्षि वाल्मिकी सभा खटौली को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि दी थी।


इस अवसर पर श्री गुप्ता ने भगवान महर्षि वाल्मिकी सभा को मंदिर और धर्मशाला के शेष कार्य के लिए 2.50 लाख रुपये और देने की घोषणा की।  
श्री गुप्ता ने भगवान वाल्मिकी जयंती की पूर्व संध्या पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मिकी किसी एक जाति व समाज के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए पूजनीय है। भगवान वाल्मिकी ने रामायण की रचना की थी और इस पवित्र ग्रंथ को समस्त हिंदू समाज द्वारा पूजा जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मिकी रचित रामायण में जिस प्रकार दर्शाया गया है कि श्री राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास बिताया, उसी प्रकार सभी बच्चों को अपने माता-पिता की आज्ञा की पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी द्वारा हजारों वर्षों पूर्व दिया गया समरसता और भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही प्रासांगिक है। उन्होंने लोगों से भगवान वाल्मिकी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि गांव खटौली में 28 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए है। वर्ष  2014 से पहले का उपेक्षित पंचकूला आज विकसित पंचकूला के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जिला के एक भी गांव में सामुदायिक केंद्र नहीं था जबकि पिछले 9 सालों में 53 नए सामुदायिक केंद्र बनाए गए है, जिसका सीधा लाभ आम व्यक्ति को मिल रहा है।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, वाल्मिकी सभा के प्रधान बाल किशन, एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, पार्षद सतबीर चैधरी, पूर्व मार्केंट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप, गौतम राम, राजकुमार राणा, सुरेश सैनी, अमजीत भरैली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com