*Chandigarh Shines in Swachh Survekshan 2024–25; Enters the Super Swachh League Cities*

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा, अश्विनी गुप्ता मेमोरियल स्पोर्टस, एजुकेशनल और चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष इंटर स्कूल क्वीज कंटेस्ट किया जाएगा आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष ने इंटर स्कूल क्वीज कंटेस्ट-2023 में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

युवा पीढी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य-ज्ञानचंद गुप्ता

*सेंट साॅल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल सेक्टर-16 पंचकूला के विद्यार्थियों की टीम ने क्वीज कंटेस्ट-2023 किया अपने नाम

श्री गुप्ता ने विजेताओं टीमों को किया सम्मानित

For Detailed

पंचकूला, 18 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने घोषणा की कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल स्पोर्टस, एजुकेशनल और चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष इंटर स्कूल क्वीज कंटेस्ट का आयोजन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढाई तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

call 9914976044

श्री गुप्ता आज ब्लू बर्ड हाई स्कूल सेक्टर-16 में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल स्पोर्टस, एजुकेशनल और चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्वीज कंटेस्ट-2023 में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल व विधानसभा अध्यक्ष की पुत्री रूचि गुप्ता भी उपस्थित थे।

विद्यार्थी पढाई तक ही सीमित ना रहे बल्कि देश दुनिया में हो रही नवीनतम गतिविधियों की भी जानकारी रखें

उन्होंने कहा कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल स्पोर्टस, एजुकेशनल और चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह क्वीज कंटेस्ट पिछले वर्ष भी आयोजित किया गया था और इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी रूचि गुप्ता के आग्रह पर ट्रस्ट द्वारा दिवंगत अश्विनी गुप्ता की याद में प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताए, क्वीज कंटेस्ट और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली युवा पीढी अपने अपने अपने क्षेत्रों में अग्रणीय रहे। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढाई तक ही सीमित ना रहे बल्कि देश दुनिया में हो रही नवीनतम गतिविधियों की भी जानकारी रखें ताकि वे बडे होकर एक समर्थ और अनुशासित नागरिक बन सके।

https://propertyliquid.com