IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर 17 निवासी सर्विशा शर्मा के सिविल जज बनने पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

श्री गुप्ता ने सर्विशा को मिठाई खिलाकर उनके उज्जव भविष्य की करी कामना

 सर्विशा ने हरियाणा और पंचकूला के साथ-साथ सेक्टर- 17 का नाम भी किया रोशन-विधानसभा अध्यक्ष

कोई भी व्यक्ति विशेषकर गरीब लोग न्याय से वंचित न रहें-श्री गुप्ता

For Detailed

पंचकूला, 13 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला की बेटी सर्विशा शर्मा के सिविल जज बनने पर उनके सेक्टर 17 स्थित निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। सर्विशा ने पहले ही एटेम्पट में पंजाब ज्यूडिशियल सर्विसेज में मेरिट में 11वां स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि  हासिल की है।

श्री गुप्ता ने सर्विशा को मिठाई खिलाई और उनके उज्जव भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, सर्विशा के पिता डाॅ. सुभाष शर्मा और माता डाॅ. पंकज माला शर्मा भी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  सर्विशा ने सिविल जज बनकर हरियाणा और पंचकूला के साथ-साथ सेक्टर 17 का भी गौरव बढ़ाया है क्योंकि वे स्वयं (श्री ज्ञानचंद गुप्ता) भी सेक्टर 17 के निवासी हैं। उन्होंने कहा सर्विशा ने प्रदेश के साथ-साथ पंचकूला और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि सर्विशा की इस उपलब्धि में सर्विशा के माता-पिता का भी विशेष योगदान है, जिन्होंने अपनी बेटी को अच्छे संस्कार और पढाई के लिए एक उपयुक्त वातावरण दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार सर्विशा के पिता डाॅ. सुभाष शर्मा और माता डाॅ. पंकज माला शर्मा गरीब लोगो की सेवा कर रहें है, उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए सर्विशा भी बिना किसी भेदभाव और निर्भीकता के साथ लोगों को न्याय दिलवाना सुनिश्चित करेंगी।

श्री गुप्ता ने कहा कि ज्यूडिशियरी में कई चुनौतियाँ भी है परंतु उन्हें विश्वास है कि सर्विशा सभी चुनौतियों का सफलतार्पूवक सामना करते हुए यह सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी व्यक्ति विशेषकर गरीब लोग न्याय से वंचित न रहें।

सर्विशा शर्मा ने पंजाब युनिवरसिटी के युनिवसरसिटी इंस्टटयूट आॅफ लीगल स्टडीज़ से एलएलबी और एलएलएम की पढाई की है। सर्विशा ने बताया कि चण्डीगढ ज्यूडिशियल अकैडमी सेक्टर -43 में एक साल की ट्रेनिंग के उपरांत उनहें  पोस्टिंग मिलेगी। उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

सर्विशा के पिता डाॅ. सुभाष शर्मा ने बताया कि बेटियों ने हमेशा ही माता-पिता का नाम रोशन किया है और सर्विशा भी उन्हीं में से एक है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने ज्यूडिशियल सर्विसेज में आकर यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सर्विशा ने अपनी मेहनत के बलबूते पर यह मुकाम हासिल किया है।

इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य बीबी सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, डाॅ. सुभाष शर्मा के भाई विनोद शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com