*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ. अमित अग्रवाल ने वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी उपायुक्तों के साथ करी बैठक

-2 से 4 दिसंबर तक सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव

  • पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव-उपायुक्त
  • सभी सामाजिक, धार्मिक व गैर सरकारी संस्थाओं की भागीदारी के साथ मनाया जाएगा महोत्सव

For Detailed

पंचकूला, 10 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ. अमित अग्रवाल ने आज चण्डीगढ से वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्ष्ता की।


इस अवसर पर कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव श्री विजय दहिया और स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक श्री अंशज सिंह भी उपस्थित थे। कुरूक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।


डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि पिछले 6-7 वर्षों से गीता जयंती महोत्सव प्रदेश में बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।


उन्होंने निर्देश दिये कि गीता जयंती महोत्सव को एक सरकारी कार्यक्रम के रूप में न मना कर इसे लोगों का अपना कार्यक्रम बनाएं और इसमें अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए जिला की सभी धार्मिक, सामाजिक और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बैठक कर उन्हें महोत्सव के साथ जोड़ा जाए।


उन्होंने कहा कि गीता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और हमारा प्रयास होना चाहिए कि गीता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गीता पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा महाविद्यालयों में आधुनिक परिवेश में गीता के महत्व विषय पर सैमीनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा गीता पर आधारित व्याख्यान दिये जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 4 दिसंबर को विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सांस्कृतिक कार्यक्रम गीता और हरियाणा की संस्कृति पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाए।


जिला सचिवालय के सभागार में वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती महोत्सव पंचकूला में धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में पंचकूला की सभी सामाजिक, धार्मिक व गैर सरकारी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन राईटिंग इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष महोत्सव के तीनों दिन पंचकूला के सभी चैराहों पर गीता श्लोकों का रिर्काडिड उच्चारण चलाया गया था, जिससे पूरा शहर गीता के श्लोकों से गुजायमान हो गया था।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चैहान, एसीपी विजय नेहरा तथा डीईईओ कुलभूषण शर्मा भी उपस्थित थे।

ps://propertyliquid.com/