पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे - तरुण भंडारी

सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने एक मिनट में एकसाथ किया अष्टादश श्लोकी गीता का उच्चारण

कुरूक्षेत्र के ब्रहम सरोवर और थीम पार्क के कार्यक्रम को जिला स्तरीय गीता जयंती में दिखाया लाइव

For Detailed

पंचकूला, 11 दिसम्बर – उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के अंतिम दिन अष्टादश श्लोकी गीता का आयोजन किया गया। कुरूक्षेत्र के ब्रहम सरोवर और थीम पार्क के कार्यक्रम को जिला स्तरीय गीता जयंती में लाइव दिखाया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची। जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने एक मिनट में एकसाथ अष्टादश श्लोकी गीता का उच्चारण किया। कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थियों को गीता की पुस्तकें वितरित की गई। इससे पहले उपस्थिति ने हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सम्बोधन भी सुना।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने कहा कि गीता एक पुस्तक नहीं बल्कि महाग्रंथ है। जीवन की हर समस्या का समाधान इसमें खोजा जा सकता है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है। विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के अलावा गीता का अध्ययन कर उसमें दिखाये रास्ते पर चलना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देना जरूरी है। कामयाबी के लिये धैर्यवान, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ समय निकाल कर गीता का भी अध्ययन करना चाहिये।

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित ग्रंथ है। इसमें वेद, उपनिषद आदि ग्रंथों का सार निहित है। यह संपूर्ण जीवन शास्त्र है। गीता में धर्म का अर्थ कर्तव्यपरायणता बताया गया है। गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। यह व्यक्ति को अध्यात्मवाद की ओर अग्रेषित करती है। आत्मविश्वास के मामले में आज युवा कुछ कमजोर है। गीता का एक भी श्लोक पर अमल कर लिया तो जीवन सफल है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्राचार्या रिचा सेतिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, एओ संजय कौशिक, संस्कृत आचार्य कमेलश, कल्चरल कोर्डिनेटर के नोडल दीपा रानी, मंच संचालक सुशील कुमार मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com