IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

सभी आढती किसानों को अपनी ऑनलाइन आईडी से जोड़ें : विकास सेतिया

सिरसा, 2 अप्रैल।


                    हरियाणा राज्य कृष्षि विपणन मंडल पंचकूला के निर्देशानुसार अनाजमंडी के सभी आढती मुख्यालय द्वारा जारी लिंक मेंं पंजीकृत किसानों को उनकी लॉगइन आईडी से जोडऩा अनिवार्य है। इसके लिए सभी आढतियों को जल्द ही ऑनलाइन लिंक भेज दिया जाएगा।

https://propertyliquid.com/properties/3-bedroom-for-sale-in-brampton/


                    सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी विकास सेतिया ने बताया कि लिंक प्राप्त हो जाने के पश्चात सभी आढतियों को किसानों को 3 दिन के अंदर-अंदर अपनी लॉगइन आईडी से जोडऩा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना पंजीकरण कर लिया है, उनसे गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि नए किसानों के पंजीकरण के लिए आढती की लॉगईन आईडी में लिंक दिया जाएगा, जिससे किसानों के पंजीकरण किए जा सकेंगे। उन्होंने आढ़तियान से कहा है कि वे पंजीकृत किसानों का लिंक मिलते ही उन्हें जोडऩा सुनिश्चित करें। यदि आपके पास कम्प्यूटर की सुविधा नहीं है तो मार्केट कमेटी सिरसा के कार्यालय में कर्मचारी के सहयोग से अपने किसानों को स्वयं की आईडी से जोड़ सकते हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!