सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने का आज विधिवत एलान

सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने का आज विधिवत एलान हो जाएगा। गठबंधन में रालोद को तीन सीट दी गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज लखनऊ पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। 

ऐसी संभावना है कि वे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल, प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा रहेगा, यह बात अखिलेश यादव पूर्व में कह चुके हैं। 

शायद इसी की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को दोनों नेता संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे। 

जंयत भी इसे दोहराते रहे हैं लेकिन आज इस पर अधिकृत तौर पर मुहर लगने की संभावना है। जयंत आज राजधानी पहुंचेंगे। उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात प्रस्तावित है। 

रालोद को अभी तक बागपत, मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट दी गई हैं। जयंत चौथी सीट के लिए भी उनसे चर्चा करेंगे। इसके लिए संभल समेत कई सीटों के नाम प्रस्तावित हैं। 

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply