MC Chandigarh removes ropes and obstructions from street light poles to ensure public safety

विश्व पर्यटन दिवस पर हरियाणा पर्यटन निगम ने किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

For Detailed

पंचकूला/कालका, 27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में हेरिटेज वाॅक का आयोजन किया गया।


हरियाणा पर्यटन निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्यटन दिवस पर पिंजौर में आयोजित हेरिटेज वॉक में शामिल हुए उत्साही प्रतिभागियों को सुबह भीगी बारिश भी रोक नहीं पाई। पिंजौर के भीमा देवी कॉम्प्लेक्स से यादवेंद्र गार्डन तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस विशेष हेरिटेज वॉक में स्कूली बच्चों, सेना के जवानों, शिक्षकों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी क्षेत्रों के इतिहास और संस्कृति के प्रति उत्साही लोगों ने भाग लिया।


उन्होंने बताया कि इस वॉक में भीमा देवी मंदिर में क्षेत्र के प्राचीन समय से परिचित कराया गया, जहां प्रतिभागियों को क्षेत्र के इतिहास को जानने का मौका मिला। इस टूर का उद्देश्य लोगों को हरियाणा के समृद्ध इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना था। इस वॉक का नेतृत्व विश्वविद्यालयों और पुरातत्व विभाग के इतिहास विशेषज्ञों ने किया, जिन्होंने क्षेत्र के इतिहास के बारे में अपने ज्ञान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


प्रवक्ता ने बताया कि भीमा देवी मंदिर परिसर में विस्तृत भ्रमण के बाद हेरिटेज वॉक साथ लगते प्रसिद्ध यादवेंद्र गार्डन में पहुंची, जहां विशेषज्ञों ने मुगल गार्डन के इतिहास, इसके निर्माण के तरीके और पिंजौर क्षेत्र के इतिहास के परिणामस्वरूप राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अंबाला के श्री कोहली ने कहा कि वो विशेष रूप से हेरिटेज वॉक का हिस्सा बनने के लिए अंबाला से आया है। यहां आकर उसे बहुत अधिक जानकारी हासिल हुई। आज इतना कुछ सीखा कि इतिहास के इस अद्भुत हिस्से का अनुभव करने के लिए वो अपने परिवार के साथ फिर से यहां आएगा।

https://propertyliquid.com