IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

विशेष प्रचार अभियान : गीतों व भजनों से दी सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी

-सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जन-जन तक पहुंचाई जा रही है जानकारी


सिरसा, 30 नवंबर।

For Detailed News-


वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के बारे में क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा आम जनता को लोक गीतों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आमजन को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा पराली न जलाने बारे भी जागरूक किया जा रहा है।

https://propertyliquid.com


विभाग की लाला राम भजन पार्टी ने गांव लोहगढ, जोतांवाली, कमाल, पक्का शहीदां, दारेवाला, बिज्जुवाली में गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी गीतों के माध्यम से दी जा रही है। विशेष प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा कोविड-19 के नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रचार अमले भजन पार्टी लीडर जुगती राम, लाला राम तथा भजन पार्टी सदस्यों कुलदीप सिंह व अमरजीत ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, परिवार पहचान पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वामित्व योजना के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण, स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों सहित कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। आमजन को कोविड उचित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।