*MCC Fire and Rescue Committee reviews monsoon preparedness and Fire Safety initiatives*

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP में शामिल हुए गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी  गौतम गंभीर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

ऐसी संभावना है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गौतम गंभीर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस समय इस सीट से भाजपा की ओर से मीनाक्षी लेखी सासंद हैं।

गंभीर हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने में सबसे सक्रिय सदस्य रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 185 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। 

इस बीच भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति 22 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे फिर से बैठक करेगी जिसमें सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की संभावना है।

इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं है कि गौतम गंभीर पार्टी में शामिल होने वाले संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

हाल ही में गौतम गंभीर को पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया है।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply