*MC Chandigarh takes action against encroachments in Sector 15 Patel Market*

यूक्रेन में फंसे नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है सांसद सुनीता दुग्गल

यूके्रन में फंसा कोई भी लोकसभा क्षेत्रवासी घबराए नहीं, देश वापसी के लिए हर संभव सहायता की जाएगी प्रदान : सांसद सुनीता दुग्गल


सिरसा, 27 फरवरी।

For Detailed News


लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं आमजन की सुविधा समस्याओं के समाधान के प्रति संजीदा सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा यूक्रेन में फंसे नागरिकों व विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए वे लगातार केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय एवं यूक्रेन के दूतावास से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि जल्द से जल्द नागरिकों की स्वदेश में वापसी हो। इसके लिए सांसद ने बकायदा अपने सिरसा आवास एवं फतेहाबाद कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाई है। लोकसभा क्षेत्र के नागरिक भी अपने सगे-संबंधियों व बच्चों की जानकारी, मोबाइल नंबर एवं पते सहित सांसद द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर भेज रहे हैं जिसे तुरंत हरियाणा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नियंत्रण कक्ष व केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्ष पर भेजा जा रहा हैै। सांसद सुनीता दुग्गल भी स्वयं लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों व विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क साध रही है और उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता न करने व धैर्य रखने का मनोबल बढ़ा रही है।


सांसद ने लोकसभा क्षेत्र वासियों से से आग्रह किया कि यूके्रन में फंसा कोई भी व्यक्ति घबराए ना, धैर्य बनाकर रखें,  हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के साथ निकट सहयोग में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। जिला प्रशासन पूरी तरह से हरियाणा सरकार व दिए गए हैल्पलाइन नंबर डेस्क के नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में है और हर पल की जानकारी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।

https://propertyliquid.com/


उन्होंने बताया कि दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण हैं: फोन +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री)। ई मेल: [email protected] यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : [email protected]
इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल [email protected] पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।