यूके्रन में फंसे जिलावासियों के परिजन घबराए नहीं, उनकी देश वापसी के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयासरत : उपायुक्त अजय सिंह तोमर
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आग्रह किया कि यूके्रन में फंसे जिला के नागरिक एवं विद्यार्थियों के परिजन घबराए नहीं, धैर्य बनाकर रखें, हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के साथ निकट सहयोग में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन पूरी तरह से हरियाणा सरकार व दिए गए हैल्पलाइन नंबर डेस्क के नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में है और हर पल की जानकारी ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।
उपायुक्त तोमर ने बताया कि दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण हैं: फोन +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री)। ई मेल: [email protected].
यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : [email protected]
इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल [email protected] पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।