IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 मई को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से जिला की 12 व्यायामशालाओं का करेंगे उद्घाटन

सिरसा, 4 जुलाई।

For Detailed News-


            मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल 5 जुलाई को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसी कड़ी में जिला के गांव दारियावाला की व्यायामशाला में प्रात: 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

https://propertyliquid.com/


           जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी ने बताया कि 5 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला के विभिन्न गांवों की 12 व्यायामशालाओं का उद्घाटन करेंगे, इनमें खंड नाथूसरी चोपटा का गांव रुपावास, खंड ऐलनाबाद का गांव जीवन नगर, खंड बड़ागुढा के गांव बड़ागुढा व भंगु, खंड रानियां का गांव नाइवाला, बाईया, मत्तुवाला, दारियावाला, मोहम्मदपुरिया, जोधपुरिया, बचेर व धोतड़ गांवों की व्यायामशालाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, इन व्यायामशालाओं के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आई है। 

Watch This Video Till End….