State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

महात्मा गांधी जी ने अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हुए दिया आजादी में सहयोग

प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

For Detailed

पंचकूला, 30 जनवरी – उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगराधीश विश्वनाथ ने बताया कि प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर कई आंदोलन चलाये। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हुए आजादी में सहयोग दिया। उन मूल्यों और सिद्धांतों को आज भी याद रखा जा रहा है। 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंतिम सांस ली थी। उन्होंने कहा कि आज उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने और ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो, इसके लिए लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com