*Young hands for a greener tomorrow: MC Chandigarh organizes citywide paper bag workshop series to commemorate World Paper Bag Day*

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है

सोनीपत:

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में मैंने दौरे किए।

साफ संकेत है कि हरियाणा में कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिलने वाला है।

इनेलो और दुष्यंत चौटाला की नवगठित पार्टी जजपा की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य मुकाबला भाजपा से है।

जजपा और इनेलो मुकाबले में कहीं नहीं हैं। मैंने पहले ही कहा था कि इनेलो मुख्य विपक्षी दल नहीं, बल्कि भाजपा का मुख्य सहयोगी दल है।

अब यह बात सही साबित हुई है। उन्होंने आगे दावा किया कि अब भतीजा (दुष्यंत चौटाला) कह रहा है कि चाचा (अभय चौटाला) भाजपा से मिला है दूसरी तरफ चाचा कह रहा है कि भतीजा भाजपा से मिला है।

सच्चाई यह है कि दोनों भाजपा से मिले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने जो वादे किए थे उसमें कोई वादा पूरा नहीं हुआ और जनता उसे सबक सिखाएगी।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply