*Governor lays foundation stone of Augmented wet waste processing plant at Dadumajra*

भाजपा – हिमाचल में तीन नए चेहरों पर दांव लगा सकती है

शिमला:

 हिमाचल प्रदेश में भाजपा का लोकसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में मंथन जारी है।

चार लोकसभा सीटों में से तीन पर पार्टी के पुराने महारथियों का टिकट कट सकता है।

कांगड़ा के मौजूदा सांसद शांता कुमार चुनाव लड़ने से खुद ही इनकार कर चुके हैं। 

भाजपा के अंदरूनी सर्वे में शिमला व मंडी के सांसदों का कामकाज ठीक नहीं माना गया है। इन तीन सीटों पर पार्टी नए चेहरों को आजमा सकती है।

हमीरपुर सीट पर निवर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर का टिकट सुरक्षित माना जा रहा है। अनुराग हमीरपुर से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।

कांगड़ा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को टिकट देने पर हाईकमान में मंथन चल रहा है।

दावेदारों में विपिन परमार, कृपाल परमार, दूलो राम और त्रिलोक कपूर भी शामिल हैं। विपिन परमार भी हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

शिमला आरक्षित सीट से विधायक सुरेश कश्यप के नाम पर भाजपा प्रमुखता से विचार कर रही है। सुरेश कश्यप सिरमौर के पच्छाद हल्के से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मंडी सीट पर कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर दौड़ में बने हुए हैं।

भाजपा जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन सीटों पर नए प्रत्याशी तय करेगी।

उल्लेखनीय है कि चारो लोकसभा सीटों पर 2014 की मोदी लहर में भाजपा के सांसद भारी वोटों के अंतर से जीते थे।

हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर ने जीत की हैट्रिक लगाई, तो शिमला सीट से वीरेंद्र कश्यप ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

कांगड़ा सीट से शांता कुमार ने शानदार जीत हासिल की थी। मंडी सीट से रामस्वरूप शर्मा कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को हराकर पहली बार संसद पहुंचे थे।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply