पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे - तरुण भंडारी

फोड़ देई मेरी मटकी ओ कान्हा….. गीत पर गीता जयंती समारोह में खूब झूमे जिलावासी

कलाकारों ने हरियाणवीं व हिन्दी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

For Detailed

पंचकूला, 11 दिसम्बर – उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने हरियाणवीं, हिन्दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

शिव शक्ति एंड पार्टी के कलाकारां ने गीता पर आधारित हरियाणवी रागियां प्रस्तुति की। पार्टी के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा की लीलाओं का प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुति में गाए गए गीत फोड़ देई मेरी मटकी ओ कान्हा पर खूब वाहवाही लूटी। प्रस्तुति ने दर्शाकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शिव शक्ति के विवाह का मंचन और सुंदर प्रस्तुति ने समां बांधा। राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति व हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुत देकर गीतामय माहौल बना दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने बताया कि गीता जयंती कार्यक्रम गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने का सबसे अच्छा साधन है, जो हर उम्र के लोगों को प्रेरित करेगा। भारत की सामाजिक व्यवस्था एवं धर्म स्थापना में हरियाणा का विशेष स्थान रहा है। यह धरती हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का महत्वपूर्ण केंद्र है। हरियाणा में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म एवं मानवीय जीवन मूल्यों का जो उपदेश दिया था, वह सदियों तक मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहेगा। जो भी व्यक्ति गीता का अध्ययन करेगा, निश्चित रूप से वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्राचार्या रिचा सेतिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, एओ संजय कौशिक, संस्कृत आचार्य कमेलश, कल्चरल कोर्डिनेटर के नोडल दीपा रानी, मंच संचालक सुशील कुमार मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com