पीएम मोदी – नामुमकिन अब मुमकिन है –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नमो ऐप से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नामुमकिन अब मुमकिन है।

उन्होंने कहा कि इस समय देश का हर आदमी जो किसी भी क्षेत्र में है वह अपनी क्षमता को पूरा लगा देना चाहता है।

उन्होंने कहा नामुमकिन अब मुमकिन है। न्यू इंडिया के निर्माण के लिए एक नए इंडिया की आवश्यक्ता है।

उन्होंने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ के नायक हैं और बूथ ही हमारा किला है।

अब हमारी परीक्षा की घड़ी आ गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। कुछ भी ऐसा न हो, जिससे मनोबल पर असर पड़े। राष्ट्र निर्माण के दायित्व में पूरी जिम्मेदारी निभाएं।

‘भारत के मन की बात’ के अंतर्गत प्रत्येक देशवासी अपने मन की बात सीधे मुझ तक पहुंचा सकता है। आप सुनिश्चित करे कि आप के बूथ के अधिक से अधिक लोग अपने सुझाव दें। इससे हमारा 2019 का संकल्प पत्र सही मायने में जनता का संकल्प पत्र बन जाएगा  

पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए। या हमारे दुश्मनो को हमारे पर ऊँगली उठाने का मौक़ा मिल जाए

इस वैभवशाली न्यू इंडिया के निर्माण के लिए वर्तमान में देश के कोटि-कोटि जनों के विश्वास में जो मजबूती है, जो आत्म विश्वास है, उसे एक धागे में पिरोना है। जिसे हम भारत माता के चरणों में अर्पित कर सके

हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है। भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है

इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है

देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा 

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply