State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

नेशनल गेम्स में हरियाणा महिला टीम ने ट्राएथल में जीता कांस्य पदक

विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में होगा आयोजन

अब तक तीन स्वर्ण,एक रजत और एक कांस्य पदक जीते

पंचकूला, 30 अक्टूबर

For Detailed


गोवा में 37वें नेशनल गेम्स में महिला ट्राएथल में हरियाणा टीम ने कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर हरियाणा का परचम लहराया। मॉडर्न पेंटाथलॉन में अब तक तीन स्वर्ण,एक रजत और एक कांस्य पदक जीते।

पंचकूला मॉडर्न पेंटाथलॉन की अध्यक्ष डॉक्टर ऋचा राठी  ने बताया कि ये प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। आज की इस सफलता से मॉडर्न पेंटाथलॉन के खिलाड़ियों के साथ साथ खिलाड़ी वर्ग का हौंसला बढ़ेगा जिससे आने वाले अंतर्राष्ट्रीय खेलो में और अच्छा प्रदर्शन कर देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

हरियाणा मॉडर्न पेंटाथलॉन के मीडिया एडवाइजर डीपी वशिष्ठ ने बताया कि महिला टीम ने ट्राएथल में हरियाणा टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम खिलाड़ियों में जयंती,निशा और सिमरन ने भाग लिया। टीम के साथ टीम कोच अंकुर सिंह सैनी और टीम मैनेजर नवीन कुमार राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे है। पंचकूला मॉडर्न पेंटाथलॉन  के उपाध्यक्ष जीवतेश गर्ग ने कहा की विजेता खिलाड़ियों के सम्मान ने पंचकुला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कर समानित किया जाएगा।

हरियाणा मॉडर्न पेंटाथलॉन के अध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल और प्रदेश महासचिव सत्यवीर पोसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जहां ये एक और खिलाड़ियों की मेहनत का फल है वहीं प्रदेश सरकार की खेल नीति का परिणाम है जिससे खिलाड़ियों की मेहनत रंग ला रही है। प्रदेश की खिलाड़ी राज्य का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे है।

डीपी वशिष्ठ ने बताया कि इससे पहले भी टीम ने तीन स्वर्ण,एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। जिसमे लेसर रन महिला में उजाला ने जहां स्वर्ण पदक,लेजर रन पुरुष टीम में अजय ने रजत और रवि ने कांस्य पदक जीता वही लेजर रन एकल महिला में हरियाणा टीम ने स्वर्ण पदक जीता। मिक्स रिले में पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

https://propertyliquid.com