IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों एवं बेघर लोगों के लिए 8 शैल्टर होम खोले गए है।

पंचकूला  17 अप्रैल-  नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों एवं बेघर लोगों के लिए 8  शैल्टर होम खोले गए है। इनमें रहने वाले 350 से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं बेघर  लोगों को रहने, खाने पीने की सुविधा नगर निगम द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध करवाई जा रही है। 

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि प्रवासी मजदूर एवं बेघर लोगों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए इंडसईंड बंैक द्वारा 4 लाख 27 हजार रुपए की राशि का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया है ताकि निगम क्षेत्र के इन शैल्टर होम में रहने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होंने बताया कि इन शैल्टर होम को नियमित रूप से सेनीटाईज किया जा रहा है। इसके अलावा सैक्टरों एवं निगम के दायरे में आने वाले गांवों को भी शैडयूअल अनुसार सेनीटाईज किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण को समाप्त किया जा सके।  

https://propertyliquid.com/

निगम आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण महामारी  के चलते  जिला को लाॅकडाउन घोषित किया हुआ है। लाॅकडाउन के दौरान कोई नागरिक या प्रवासी व्यक्ति एक दूसरे स्थान आवागमन नहीं कर सकता। सभी लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करने की हिदायतें दी गई हैं तथा आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत खाद्य सामग्री, दूध, फल एवं सब्जी की दूकाने ही खुली है। 

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!