147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

दुकानों का समय बढ़ाने पर विचार करें प्रशासन : गुप्ता

पंचकुला 2 जून  

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में पंचकूला जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और लॉकडाउन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला उपायुक्त से कहा कि शहर में दुकानें बंद करने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 8 बजे तक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

For Detailed News-


बता दें कि ज्ञानचंद गुप्ता ने इससे पहले जिला प्रशासन के साथ 21 नवंबर 2019 को भी बैठक की थी। मंगलवार को पिछली बैठक और इस अवधि में आयोजित जनता दरबारों में तय किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पिछली बैठक में तय किए गए कार्यों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। प्रशासन की अगली समीक्षा बैठक 9 जून को होगी।


ज्ञानचंद गुप्ता ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कोरोना संक्रमण के चलते अनलॉक-1 के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाए। सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर दो से ज्यादा लोग न बैठें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग हेलमेट पहन कर ही दोपहिया वाहन पर सवार हों।

https://propertyliquid.com/


गुप्ता ने कहा कि शहर में नशाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जिला उपायुक्त को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए दुकानों का समय बढ़ाने पर भी विचार करना चाहिए। दुकान बंद करने का समय फिलहाल शाम 6 बजे तक है, गुप्ता ने सुझाव दिया है कि इसे 8 बजे तक करने का रास्ता निकालना चाहिए।

गलत जानकारी देने वाले अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई


हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अधिकारियों से शहर के पार्कों में लगाए गए झूलों की जानकारी ले रहे थे। नगर निगम की ओर से बताया कि शहर के सभी पार्कों में झूले लग चुके हैं। विस अध्यक्ष ने अपने सूत्रों से पता लगाया तो जानकारी मिली कि सभी पार्कों की बजाए मात्र 3 पार्कों में ही झूले लगे हैं। उन्होंने गलत जानकारी देने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!